बिष्टुपुर थाने में युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी

मारपीट और छिनतई करने वालों के खिलाफ केस दर्ज विहिप के सह मंत्री से मारपीट का मामला जमशेदपुर : जुगसलाई पेट्रोल पंप के पास मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में विहिप जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री चंदन चौबे ने राजा गद्दी, वसीम व अन्य के खिलाफ जुगसलाई थाने में केस दर्ज कराया है. केस […]

मारपीट और छिनतई करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

विहिप के सह मंत्री से मारपीट का मामला
जमशेदपुर : जुगसलाई पेट्रोल पंप के पास मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में विहिप जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री चंदन चौबे ने राजा गद्दी, वसीम व अन्य के खिलाफ जुगसलाई थाने में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम बना कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गाड़ी से धक्का लगने के बाद दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी और लोगों ने हंगामा किया था. पुलिस ने बताया था कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे. वहीं, दूसरे दिन भी जुगसलाई में फोर्स तैनात रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >