जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत शिरोमणनगर पार्किंग स्थल में चालक के प्रताड़ना की शिकार जेएच तारापोर स्कूल की छात्रा का पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. शुक्रवार को अदालत में दिये अपने बयान में छात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वैन चालक मो साजिद शिरोमणनगर के पार्किग एरिया में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था. वह वैन के अन्य बच्चों को बाहर भेज देता था.
बच्ची ने अदालत को घटनाक्रम की जानकारी दी. उधर, पुलिस जब्त स्कूल वैन के दस्तावेज की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि वैन का रजिस्ट्रेशन किसके नाम से है. आरोपी वैन चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. ‘
बागबेड़ा : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज
जमशेदपुर. बागबेड़ा पुलिस ने कलियाडीह में दुष्कर्म का शिकार नाबालिग का शुक्रवार को कोर्ट में बयान कराया. अपने बयान में पीड़िता ने अदालत को बताया कि वह आरोपी इंटर के छात्र को पहले से जानती है. 20 जुलाई को उसने कालियाडीह बुलाया और झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसके दो दोस्त निगरानी कर रहे थे. घटना के बाद दोस्तों ने उसे घर छोड़ दिया.
