नाबालिग को अगवा करने का प्रयास करने वाला गया जेल

जमशेदपुर : सुंदरनगर से साकची एमजीएम अस्पताल जाने के क्रम में नाबालिग को बिष्टुपुर मरीन ड्राइव की ओर ले जाकर अगवा करने के आरोपी टेंपो चालक कीताडीह गड़ीवान पट्टी निवासी मंसूर आलम को पुलिस ने जेल भेज दिया है. महिला थाना में पीड़िता के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग की […]

जमशेदपुर : सुंदरनगर से साकची एमजीएम अस्पताल जाने के क्रम में नाबालिग को बिष्टुपुर मरीन ड्राइव की ओर ले जाकर अगवा करने के आरोपी टेंपो चालक कीताडीह गड़ीवान पट्टी निवासी मंसूर आलम को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
महिला थाना में पीड़िता के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग की मां एमजीएम अस्पताल में भर्ती है. एक अगस्त की सुबह नाबालिग मां को देखने टेंपो से अस्पताल जा रही थी. बिष्टुपुर पुराना कोर्ट के पास चालक ने नाबालिग को अकेला पाकर गलत करने की नीयत से उसे मरीन ड्राइव की तरफ ले गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >