डीआइजी ने लिया पीड़िता और संरक्षक का बयान

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में सीएम के आदेश पर नये सिरे से जांच करने बुधवार की शाम कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी शहर पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने नाबालिग और उसके संरक्षक को बुलाया और पीड़िता से घटना के संबंध में बयान लिया. पीड़िता के […]

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में सीएम के आदेश पर नये सिरे से जांच करने बुधवार की शाम कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी शहर पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने नाबालिग और उसके संरक्षक को बुलाया और पीड़िता से घटना के संबंध में बयान लिया. पीड़िता के संरक्षक से भी अलग से घटना की जानकारी ली. लगभग एक घंटे तक दोनों से डीआइजी ने बयान लिया.
अपने बयान में पीड़िता और उनके संरक्षक ने पुलिस की जांच पर अंगुली उठाते हुए एमजीएम थानेदार और डीएसपी को बचाने का आरोप लगाया. इसके अलावा पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट से लेकर घटना स्थल पर की गयी जांच में सही तरीके से अनुसंधान नहीं होने की शिकायत डीआइजी से की. नाबालिग के संरक्षक ने केस डायरी पर भी सवालिया निशान खड़ा किया. इधर, डीआइजी ने बताया कि वह सभी बिंदुओं समीक्षा बैठक कर जांच के नये बिंदु सुझाये
डीआइजी ने शहर पहुंचने के बाद पहले नाबालिग और संरक्षक का बयान लिया. इसके बाद एसएसपी अनूप बिरथरे, डीएसपी केएन मिश्रा और अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार माहथा से पूरे मामले में अब तक हुई छानबीन के बारे में जानकारी ली. अब तक के अनुसंधान के बिंदुओं, जांच में अलग-अलग लोगों के खिलाफ मिले आरोपों, नाबालिग द्वारा पुलिस पदाधिकारियाें पर लगाये गये आरोपों की जांच, सीडीआर रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट आदि की समीक्षा की. सभी बिंदुओं पर समीक्षा करने के बाद डीआइजी ने कुछ नये बिंदुओं पर फिर से टीम को जांच करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >