दो दिनों तक छाये रहेंगे बादल, रुक-रुक कर होगी बारिश

जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बारिश की हल्की बूंदें पूरे दिन गिरती रही. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक बारिश होती रहेगी. वहीं बारिश की संभावना बनी हुई है. करीब हफ्ते भर से हो रही बारिश का असर बुधवार को शहर […]

जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बारिश की हल्की बूंदें पूरे दिन गिरती रही. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक बारिश होती रहेगी. वहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.
करीब हफ्ते भर से हो रही बारिश का असर बुधवार को शहर के तापमान पर भी देखने को मिला. तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी. शहर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 79 व न्यूनतम 78 प्रतिशत रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >