एक पानी में बहा,दूसरे ने शीशा तोड़कर बचायी जान, दो युवकों का शव बरामद

चांडिल/जमशेदपुर : नयी कार की ओनरबुक मिलने की खुशी में रविवार देर रात टी-पार्टी करने निकले आजादनगर के चार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये. उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच 33 से रामगढ़ केनाल में गिर गयी. दुर्घटना में सलमान व वसीम नामक युवक की मौत हो गयी जबकि […]

चांडिल/जमशेदपुर : नयी कार की ओनरबुक मिलने की खुशी में रविवार देर रात टी-पार्टी करने निकले आजादनगर के चार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये. उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच 33 से रामगढ़ केनाल में गिर गयी. दुर्घटना में सलमान व वसीम नामक युवक की मौत हो गयी जबकि मो शम्मी पानी की तेज धार में बह गया.
कार में सवार चौथे युवक मुनव्वर कार की कांच तोड़कर निकल गया जिससे उसकी जान बच गयी. सलमान व वसीम का शव बरामद कर लिया गया है. मुनव्वर घायल है और उसका इलाज चल रहा है. सभी युवकों की उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आजादनगर रोड नंबर 15 स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक के पास रहने वाले चारो युवक रात करीब आठ बजे स्विफ्ट कार पर सवार होकर युवक हाइवे पर निकले थे. कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह सीधे रामगढ़ केनाल के गार्ड वॉल को तोड़ते हुए केनाल में घुस गयी.
केनाल में घुसने के बाद करीब दो घंटे तक चारों युवक कार के अंदर ही फंसे रहे. कार को केनाल में गिरा हुआ देखकर स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पानी में प्रवेश कर इन्हें निकालने का प्रयास किया. घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी गयी. काफी मशक्कत के बाद कार से दो लोगों को गंभीर स्थिति में बाहर निकला गया. दोनों को एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेजा गया. ब्रह्मानंद अस्पताल में इन दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया.
वहीं पानी में बहे एक युवक का पता नहीं चल सका. देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही. एक युवक कार का शीशा तोड़ते हुए बाहर निकला. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार मुनव्वर की ही थी. हादसे के समय वही कार को चला कर रहा था. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को केनाल से बाहर निकाला. हादसे के बाद हाइवे के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया.
मरने वाले युवक की पहचान सलमान, वसीम के रूप में, मो.शम्मी अब तक नहीं हो सका बरामद, मुनव्वर सुरक्षित
नयी कार की ओनरबुक मिलने की खुशी में निकले थे टी-पार्टी करने
कार मालिक मुनव्वर ही कर रहा था ड्राइव, तेज रफ्तार के कारण हादसा
कैनाल में घंटों कार में फंसे रहे चारो दोस्त, स्थानीय लोगों ने बुलाई पुलिस
क्रेन से निकाली गयी कार, देर रात तक चलती रही मो शम्मी की तलाश
क्रेन से कार को निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल के एसडीपीओ संदीप भगत, इंस्पेक्टर सिया सरन प्रसाद, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, अजसु नेता प्रबीन महतो मौके पर पहुंच गये. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. देररात तक पुलिस का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >