षड्यंत्र के तहत आशीष के घर पर किया हमला : दिनेश

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष द्वारा मारपीट करने के मामले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला. छह सूत्री ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. दिनेश कुमार ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पशु तस्करों के […]

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष द्वारा मारपीट करने के मामले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला. छह सूत्री ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. दिनेश कुमार ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पशु तस्करों के संग मिलकर झामुमो नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया और महिलाओं और वृद्धों को बेरहमी से पीटा.
भाजपा ने मवेशी तस्करों को तड़ीपार करने, अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी, झामुमो जिलाध्यक्ष से 32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूलने, घोड़ाबांधा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने तथा उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है. एसएसपी से हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अमित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मिल कर घटना पर विरोध दर्ज किया.
इस घटना को लेकर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंचल चक्रवर्ती ने घोड़ाबांधा जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों से मुलाकात की. एसएसपी को ज्ञापन सौंपने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, दीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर मिश्रा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, शिखाराय चौधरी, सुनील बारी, बिमल जालान, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, विमल बैठा, जितेंद्र राय समेत कई भाजपाई व बस्तीवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >