शादी का झांसा देकर यौन शोषण, चार लाख ठगे

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा निवासी युवती ने मयूरभंज निवासी देवाशीष जेना पर शादी का झांसा देकर चार साल से यौन शोषण करने और चार लाख रुपये ठग लेने का मामला परसुडीह थाना में दर्ज कराया है. पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि वह देवाशीष को चार साल से जानती है. […]

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा निवासी युवती ने मयूरभंज निवासी देवाशीष जेना पर शादी का झांसा देकर चार साल से यौन शोषण करने और चार लाख रुपये ठग लेने का मामला परसुडीह थाना में दर्ज कराया है. पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि वह देवाशीष को चार साल से जानती है. देवाशीष का उसके घर आना-जाना था.
इसी दौरान में दोस्ती और प्रेम हो गया. देवाशीष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. वह चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान उसने चार लाख रुपये भी उससे लिये. इसी बीच अचानक देवाशीष ने उसके घर आना-जाना छोड़ दिया. खाेजबीन करने पर पता चला कि देवाशीष ने दूसरी शादी कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >