हर छह महीने में होगी बैंकों के फायर सेफ्टी व सुरक्षा की ऑडिट

जमशेदपुर : जिले के बैंकों की फायर सेफ्टी व सुरक्षा को लेकर नये सिरे से ऑडिट की जायेगी. हर छह माह में यह ऑडिट होगी. स्टेट लेवल की बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक में उक्त बातें उठी हैं. राज्य सरकार ने जिला पुलिस और प्रशासन को इस पर अमल कराने को कहा है. फायर सेफ्टी […]

जमशेदपुर : जिले के बैंकों की फायर सेफ्टी व सुरक्षा को लेकर नये सिरे से ऑडिट की जायेगी. हर छह माह में यह ऑडिट होगी. स्टेट लेवल की बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक में उक्त बातें उठी हैं. राज्य सरकार ने जिला पुलिस और प्रशासन को इस पर अमल कराने को कहा है. फायर सेफ्टी को लेकर फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय स्थापित होगा जबकि पुलिस हर छह माह में इसकी समीक्षा बैंकरों के साथ करेगी.
नोएडा में लगी आग का दिया उदाहरण : जून माह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नोएडा शाखा में आग लग गयी थी. इसमें सारे रिकॉर्ड जलकर राख हो गये थे. करेंसी को भी नुकसान पहुंचा था. आग लगने के कारणों की समीक्षा के उपरांत यह फैसला लिया गया कि बैंकों में फायर अलार्म को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ ही पूरी बिल्डिंग में फायर एक्सटिंग्युशर का इंतजाम करने को कहा गया है. रात के वक्त गार्ड को किस तरह से सुरक्षित बनाया जाना है, इसका भी आदेश दिया गया है.
फायर सेफ्टी व सिक्यूरिटी प्राथमिकता : एजीएम
स्टेट बैंक के एजीएम ने बताया कि फायर सेफ्टी व सिक्यूरिटी की ऑडिट का आदेश आया है. इसका अध्ययन कर इसे सख्ती से लागू कराया जायेगा.
लूट व साइबर अपराध रोकने की होगी पहल
तय हुआ है कि लूट, चोरी व साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस और बैंक साथ मिलकर काम करेंगे. बैंकरों को पुलिस हर संभव सहयोग देगी. बैंकों के गार्ड के राइफल के लाइसेंस का नवीनीकरण बेहतर तरीके से हो, इसके लिए भी प्रशासन को आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >