जमशेदपुर : झारखंड हाइकोर्ट में टेल्को वर्कर्स यूनियन का निबंधन रद्द होने का मामला निष्पादित होने के बाद यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार 9 जुलाई को रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को निबंधन प्रमाण पत्र फॉर्म सी में देने के लिए आवेदन देंगे. फॉर्म सी में निबंधन मिलने के बाद महामंत्री टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव डीसी, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : झारखंड हाइकोर्ट में टेल्को वर्कर्स यूनियन का निबंधन रद्द होने का मामला निष्पादित होने के बाद यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार 9 जुलाई को रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को निबंधन प्रमाण पत्र फॉर्म सी में देने के लिए आवेदन देंगे. फॉर्म सी में निबंधन मिलने के बाद महामंत्री टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव डीसी, एसएसपी की देखरेख में कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. प्रकाश कुमार ने कहा कि टेल्को यूनियन का निबंधन संख्या 98/20 सितंबर 1946 है.
जबकि पाकुड़ जिला ट्रक आनर्स एसोसिएशन का निबंधन संख्या 98/14 मई 2005 है. टेल्को यूनियन का निबंधन 3 मई 2017 को रद्द हुआ. जबकि पाकुड़ जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन को निबंधन संख्या 98/14 मई 2005 को आवंटित है. हाइकोर्ट के आदेश पर 2015 में टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव डीसी, एसएसपी की देखरेख में हुआ और यूनियन का नाम फॉर्म बी में 2016 में दर्ज हुआ. टेल्को यूनियन के निबंधन संख्या पर ही गुरमीत सिंह तोते महामंत्री और अजय भगत यूनियन के अध्यक्ष 13 जून 2017 को बने थे. आखिर वो कैसे अध्यक्ष, महामंत्री बन गये. टेल्को वर्कर्स यूनियन का कार्यकाल अगस्त 2018 में पूरा होगा.
टीएमएल यूनियन की मान्यता समाप्त करने के लिए प्रकाश ने दिया आवेदन : टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने टीएमएल यूनियन की मान्यता समाप्त करने के लिए रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन झारखंड के पास आवेदन दिया है. प्रेस बयान जारी कर प्रकाश ने कहा कि टीएमएल यूनियन के पास निबंधन की अहर्ता अब नहीं है.
टीएमएल यूनियन का गठन टीएमएल ड्राइव लाइंस के कर्मचारियों ने किया था. उस कंपनी की अब कानूनी मान्यता नहीं है. इसलिए ऐसी यूनियन का निबंधन रहना कानून संगत नहीं है. इस पर भी निर्णय निबंधक श्रमिक संघ को लेना है. इस संबंध में टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता संतोष सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.