जमशेदपुर : साकची काशीडीह लाइन नंबर पांच की महिला सुकांत साहू को 25 लाख रुपये का विजेता बताकर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया. ओटीपी नहीं बताने पर उसके साथ गाली -गलौज की गयी और महिला का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया. महिला को दिल्ली, हरियाणा, बंगाल समेत कई जगहों से अनजान कॉल कर परेशान किया जा रहा है. महिला ने एयरटेल और जियो कंपनी के कस्टमर केयर से बातचीत कर जानकारी दी. लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर सोमवार को महिला साकची थाना पहुंची और थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा को पूरी घटना की जानकारी दी. महिला ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है.
महिला ने ओटीपी नहीं बताया, तो नंबर किया वायरल
जमशेदपुर : साकची काशीडीह लाइन नंबर पांच की महिला सुकांत साहू को 25 लाख रुपये का विजेता बताकर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया. ओटीपी नहीं बताने पर उसके साथ गाली -गलौज की गयी और महिला का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया. महिला को दिल्ली, हरियाणा, बंगाल समेत कई जगहों से अनजान कॉल कर […]

पहले वाट्सएप पर कॉल कर बात की, फिर आया ओटीपी : पीड़िता ने बताया कि वह सरायकेला कोर्ट में लोगों के लाइसेंस, पैनकार्ड बनती है. सोमवार को सुबह सवा नौ बजे वह घर पर थी. इस बीच उसके जियो के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप कॉल आया. रिसीव करने पर उधर से व्यक्ति ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता के तहत 25 लाख का इनाम जीत गयी है. कॉल करने वाले ने उससे दूसरे मोबाइल का नंबर पूछा और उस पर एक ओटीपी भेजा और ओटीपी बताने को कहा.
लेकिन महिला ने ओटीपी नहीं बताया. इसके बाद कॉल करने वाले ने अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए महिला के नंबर को सार्वजनिक करने की धमकी दी. कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर अनर्गल फोन कॉल आने शुरू हो गये.
फोन नंबर हाइजैक कर आने लगे कॉल : पीड़िता ने बताया कि साइबर अपराधियों ने ओटीपी नंबर नहीं बताने पर एयरटेल कंपनी के मोबाइल नंबर को हाइजैक कर लिया गया. एटरटेल के नंबर से महिला को उसके जियो नंबर पर कॉल आने लगे.
इधर, साकची पुलिस भी मामले की जांच के दौरान कुछ देर के लिए आश्चर्य में पड़ गयी. महिला का एयरटेल का मोबाइल नंबर से ही थाना में आवेदन लिखने के दौरान चार कॉल जियो नंबर पर आये. पुलिस आवेदन लेने के बाद जांच में जुट गयी है.