जमशेदपुर : ईचा डैम का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा. चांडिल डैम और उससे जुड़ी नहर का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है. अब सरकार का सारा फोकस ईचा डैम पर है. ईचा डैम के निर्माण में जमीनी स्तर पर काफी काम हो चुका है. सरकार सबको विश्वास में लेकर डैम बनाना शुरू करेगी. उक्त बातें जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने जमशेदपुर दाैरे के क्रम में रविवार काे निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही.
ईचा डैम का निर्माण कार्य जल्द हाेगा शुरू: चंद्रप्रकाश
जमशेदपुर : ईचा डैम का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा. चांडिल डैम और उससे जुड़ी नहर का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है. अब सरकार का सारा फोकस ईचा डैम पर है. ईचा डैम के निर्माण में जमीनी स्तर पर काफी काम हो चुका है. सरकार सबको विश्वास में लेकर डैम […]

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बागबेड़ा जलापूर्ति परियोजना को रुकने नहीं दिया जायेगा. रेलवे की जमीन पर जो बस्तियां बसी हुई हैं, वहां पर पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे की अनापत्ति चाहिए. निकट भविष्य में रेलवे की तरफ से उन्हें अनापत्ति जरूर मिल जायेगी. श्री चौधरी ने कहा कि चाकुलिया जलापूर्ति परियोजना का विस्तार किया जायेगा.
चाकुलिया में पाइप लाइन से जलापूर्ति होती है. बाकी जगहों पर घर-घर जलापूर्ति की जायेगी. जल संसाधन मंत्री ने कहा कि चांडिल डैम को ऐसा पर्यटन स्थल बनाया जायेगा, जिसे देखने के लिए विदेश से भी लोग आयेंगे. उन्होंने कहा कि नौका विहार की ऐसी व्यवस्था की जायेगी, जो रोमांच का अनुभव करायेगी.
वहां पर कई तरह के आधारभूत संरचना को विकसित किया जायेगा, बस इसके लिए थाेड़ा इंतजार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सुवर्णरेखा परियोजना का निर्माण कार्य प्राकृतिक तौर पर बेहतर रमणिक स्थलों पर हो रहा है और भी कई जगह है, जिन्हें निकट भविष्य में पर्यटन स्थल के नाते विकसित किया जायेगा.