मां के आंचल और दूध को तरस रही है छह माह की नवजात

जमशेदपुर : छह माह से एक मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. 7 दिसंबर 2017 को एक शिशु को जन्म देने वाली पिंकी (काल्पनिक नाम) ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की मांग की है. जन्म के समय कमजोर होने पर नवजात […]

जमशेदपुर : छह माह से एक मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. 7 दिसंबर 2017 को एक शिशु को जन्म देने वाली पिंकी (काल्पनिक नाम) ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की मांग की है. जन्म के समय कमजोर होने पर नवजात को टीएमएच का दो माह इलाज चला.
विधवा होने के कारण उसने स्वेच्छा से बच्चे को प्रगति सामाजिक संगठन की अध्यक्ष पी सिन्हा को सौंप दिया. उनके सहयोग से इलाज भी हुआ. आरोप है कि बच्चे से उसकी मां को मिलने नही दिया जाता है. मां अपने बच्चे के लिए भटक रही हैं जबकि वर्तमान में बच्चा कहां है किस स्थिति में है इसकी जानकारी भी गोपनीय रखी गयी है. बच्चा अभी भी बाल संरक्षण समिति के संरक्षण में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >