नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल से छुट्टी

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रही बलात्कार की शिकार 11 वर्षीय सबर नाबालिग काे ऑपरेशन के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के बाद उसे विभाग के केबिन में रखा गया था. वहीं उसकी सुरक्षा के लिए दो महिला गार्ड को लगाया गया था. इसके साथ […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रही बलात्कार की शिकार 11 वर्षीय सबर नाबालिग काे ऑपरेशन के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के बाद उसे विभाग के केबिन में रखा गया था. वहीं उसकी सुरक्षा के लिए दो महिला गार्ड को लगाया गया था. इसके साथ ही किसी भी लोगों को उससे मिलने में मनाही थी. ज्ञात हो कि चाकुलिया के गांव मुराबांधी में बगल के ही रहने वाले एक युवक ने नाबालिग से बलात्कार करने के बाद उसके साथ मारपीट की थी. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. वहीं पुलिस ने इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >