जमशेदपुर : मंगलवार को जुगसलाई पांडेय मुहल्ला (आरपी पटेल स्कूल के समीप) का आकाश सिंह (14) संदिग्ध अवस्था में आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जला मिला. 84 प्रतिशत जलने के कारण आकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है. टीएमएच के बीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. आकाश के पिता संतोष सिंह पेशे से ऑटो चालक है और जुगसलाई गौशाला के समीप से ऑटो चलाते हैं.
दो भाइयों में आकाश छोटा लड़का है. संतोष सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब उनके मोबाइल पर कॉल आयी. कॉल करने वाले ने बताया कि उनका बेटा आदित्यपुर रेलवे लाइन में जल गया है. उसने आपका नंबर दिया है. उस व्यक्ति ने आकाश से बात भी करायी. पिता ने कहा दो तीन दोस्तों के साथ गया था आकाश.
संतोष सिंह ने कहा कि आकाश अपने दो-तीन दोस्तों के साथ आदित्यपुर रेल लाइन की तरफ गया था. अब पता चल रहा है कि ग्रुप में आकाश के साथ कुछ लड़के अक्सर अादित्यपुर जाते थे. हालांकि उसके पुत्र ने अभी कुछ नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि बेटे के साथ घटना के बाद सभी बच्चे आकाश को अकेला छोड़ कर भाग गये, जबकि फोन किसी अनजान व्यक्ति किया.
