ट्रायल एक अगस्त से, बागबेड़ा में होगा विलंब

जमशेदपुर : विश्व बैंक पोषित 238 करोड़ की गोविंदपुर-बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर में एक अगस्त से जलापूर्ति का ट्रायल होगा. पेयजल कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को जिला सभागार में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अंतर विभागीय बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के मार्च तक शुरू […]

जमशेदपुर : विश्व बैंक पोषित 238 करोड़ की गोविंदपुर-बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर में एक अगस्त से जलापूर्ति का ट्रायल होगा. पेयजल कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को जिला सभागार में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अंतर विभागीय बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के मार्च तक शुरू होने की बात बतायी गयी. उपायुक्त ने जलापूर्ति योजना को उससे पहले शुरू करने का निर्देश दिया. परसुडीह में जलमीनार निर्माण का काम उपायुक्त ने अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. बागबेड़ा में ट्रेंच क्राॅसिंग के संबंध में रेलवे के पदाधिकारी ने बताया कि जो प्रस्ताव आया है उसे स्वीकृति के लिए इस सप्ताह डीआरएम को भेजा जायेगा. वहां से प्रस्ताव जोनल मुख्यालय जायेगा.

मुख्यमंत्री 28 जून को रांची में बैठक कर आधारभूत परियोजनाअों की समीक्षा करेंगे, इसे देखते हुए उपायुक्त ने अाधारभूत संरचना की अंतरविभागीय समस्याअों के समाधान के लिए विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में खरकई नदी होकर पाइप दूसरी ओर ले जाने के लिए संकरा पुल आज से बनाया जायेगा. जबकि थर्ड लाइन की जद में आने वाले कृष्णा नगर के डेढ़ सौ मकानों के पुनर्वास के लिए सीअो से निर्देश मांगा गया है. वहीं बागबेड़ा रोड समेत विभिन्न स्थानों पर विद्युत विभाग को पोल शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है.

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट के लिए जिला प्रशासन द्वारा 470 एकड़ जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें 57 एकड़ रैयती जमीन है, जिसका अधिग्रहण करना होगा. उपायुक्त ने धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी को 57 एकड़ रैयती जमीन का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने को कहा है.
बैठक में छोटा गोविंदपुर में बिजली की समस्या के कारण जलापूर्ति नहीं होने की बात सामने आने पर उपायुक्त ने दो दिनों में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि दो लाख लोगों को पेयजल का लाभ मिल सके. साथ ही 33 हजार वोल्ट का काम भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. छोटा गोविंदपुर में पानी के टावर अौर पाइपलाइन के लिए रेलवे को एनअोसी देने का निर्देश दिया. वन विभाग को भी एनअोसी देने का निर्देश दिया, ताकि रोड बन सके अौर पंप हाउस जाने में कोई दिक्कत नहीं हो. रेलवे के थर्ड लाइन के लिए आसनबनी से आदित्यपुर के बीच चिन्हित 57 हाउस होल्ड को नजदीक में ही बसाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि कोई बेघर नहीं हो.
उपायुक्त ने दोमुहानी पुल के पास के बिजली के पोल को दो दिनों में हटाने तथा गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला रोड निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के लिए पोल शिफ्टिंग का जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. शंकोसाई में मानगो जलापूर्ति योजना का जल मीनार निर्माण के लिए वन विभाग को जल्द एनअोसी देने का निर्देश दिया.
सीएनजी सेंटर के लिए मांगा डिमांड
जमशेदपुर. पाइप लाइन से घर-घर गैस आपूर्ति अौर सीएनजी सेंटर खुलने के लिए गेल इंडिया से आये प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा हुई. अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिटी गैस स्टेशन व सीएनजी सेंटर के लिए गेल इंडिया को तीन डिमांड नोट भेजा जा चुका है अौर दो अौर नोट भेजा जायेगा. सीएनजी सेंटर के लिए दिये गये प्रस्ताव में कुछ जमीन टेल्को क्षेत्र में होने को देखते हुए टाटा मोटर्स से एनअोसी मांगने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >