पंखे के नीचे हाथ का पंखा

जमशेदपुर : गर्मी के कारण एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज से लेकर उनके परिजन तक परेशान हैं. मंगलवार को इमरजेंसी में बिजली पंखा का हवा ठीक से नहीं लगने के कारण हाथ वाले पंखा से परिजन मरीज को हवा देकर राहत पहुंचाते रहे. इधर भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को अस्पताल के हर विभाग […]

जमशेदपुर : गर्मी के कारण एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज से लेकर उनके परिजन तक परेशान हैं. मंगलवार को इमरजेंसी में बिजली पंखा का हवा ठीक से नहीं लगने के कारण हाथ वाले पंखा से परिजन मरीज को हवा देकर राहत पहुंचाते रहे. इधर भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को अस्पताल के हर विभाग में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही. लगभग 1200 से ज्यादा मरीजों का मंगलवार को इलाज किया गया. इसमें सबसे ज्यादा मेडिकल व बच्चों के ओपीडी में भीड़ देखी गयी. गर्मी में ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ के कारण डॉक्टरों को भी इलाज करने में भी काफी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >