शरारती तत्वों ने दूसरी बार बसों का शीशा तोड़ा टेल्को

युवकों ने गार्ड पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से किया हमला नौ जून को युवकों ने इन्हीं बसों में की थी तोड़फोड़ जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के क्रॉस रोड में खड़ी दो मिनी बसों के आगे का शीशा बीती रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिये. साथ ही गोपेश्वर पार्क में तैनात एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी पर […]

युवकों ने गार्ड पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से किया हमला

नौ जून को युवकों ने इन्हीं बसों में की थी तोड़फोड़
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के क्रॉस रोड में खड़ी दो मिनी बसों के आगे का शीशा बीती रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिये. साथ ही गोपेश्वर पार्क में तैनात एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी पर युवकों ने कोल्ड ड्रिंक के बोतल से हमला कर दिया. युवकों के हमला करने पर गार्ड किसी तरह से वहां से बच कर भागा. दोनों जगहों पर युवकों ने कोल्ड ड्रिंक के बोतल का उपयोग किया. इससे पहले नौ जून की रात को भी अज्ञात हमलावरों ने दोनों मिनी बसों के साथ आसपास खड़ी कार में भी तोड़फोड़ किया था, जिसमें में कोल्ड ड्रिंक के बोतल का उपयोग किया गया था. घटना की जानकारी मिलने पर टेल्को पुलिस और स्थानीय कंपनी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी बस मालिक विवेक सिंह से ली. विवेक सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों बसें उनकी हैं. बस में खलासी बीरबल सोया था.
3:45 बजे के लगभग दो युवक बाइक से पहुंंचे और आगे का शीशा कोल्ड ड्रिंक के बोतल से तोड़कर न्यू मार्केट के भाग गये. अंधेरा की वजह से बाइक सवार युवकों का चेहरा सीसीटीवी में नहीं आ सका है. इधर मिनी बस एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप झा के नेतृत्व में शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने टेल्को थानेदार शंकर ठाकुर से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में राजेश प्रसाद, अमित झा, मन्नू मंडल, मोहम्मद सरफराज, सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >