पूर्वी के दो बीएलअो ने एइआरअो के साथ की उदंडता, डीसी ने दी चेतावनी

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के दो बीएलअो (सहायक शिक्षक) संजना मिश्रा एवं जगदीश चंद्र मुर्मू के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने तथा सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (एइआरअो) के साथ उदंडता पूर्वक पेश होने की रिपोर्ट पूर्वी विधानसभा की निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (इआरअो) एसडीअो माधवी मिश्रा ने उपायुक्त अमित कुमार को सौंपी थी. उपायुक्त के […]

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के दो बीएलअो (सहायक शिक्षक) संजना मिश्रा एवं जगदीश चंद्र मुर्मू के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने तथा सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (एइआरअो) के साथ उदंडता पूर्वक पेश होने की रिपोर्ट पूर्वी विधानसभा की निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (इआरअो) एसडीअो माधवी मिश्रा ने उपायुक्त अमित कुमार को सौंपी थी. उपायुक्त के निर्देश पर दोनों बीएलअो को शुक्रवार को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया. दोनों बीएलअो ने वर्ष 2013 का मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करते हुए बीमार होने के कारण काम नहीं कर पाने की बात कही. उपायुक्त ने मेडिकल बोर्ड गठित करा कर जांच कराने तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >