जमशेदपुर : बाइक सवार महिला से बैग झपटा, गिरकर जख्मी

जमशेदपुर : गोलमुरी गाढ़ाबासा सेवा सदन के समीप बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महालक्ष्मी नायक का बैग बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट लिया और फरार हो गये. छीना-झपटी में बाइक अनियंत्रित होने से महालक्ष्मी गिर करजख्मी हो गयी. उसके सिर में चोट आयी है. घटना छह जून की रात सवा […]

जमशेदपुर : गोलमुरी गाढ़ाबासा सेवा सदन के समीप बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महालक्ष्मी नायक का बैग बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट लिया और फरार हो गये. छीना-झपटी में बाइक अनियंत्रित होने से महालक्ष्मी गिर करजख्मी हो गयी. उसके सिर में चोट आयी है. घटना छह जून की रात सवा बारह बजे की है.
महिला का अस्पताल में इलाज चलने के कारण 12 जून को गोलमुरी पुलिस को सूचना दी गयी. महिला के बैग में मोबाइल फोन, एसबीआइ, एचडीएफसी बैंक के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, महिला के बेटे का वोटर कार्ड समेत कई दस्तावेज थे. दर्ज मामले के मुताबिक महिला महालक्ष्मी भालुबासा लाइन नंबर नौ की निवासी है. वह अपने बेटे के साथ बाइक से टाटानगर रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी. इस बीच गाढ़ाबासा के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने बैग छीन लिया. बैग हाथ में फंसा होने के कारण महिला सड़क पर गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >