एयर डेक्कन की हवाई सेवा जुलाई से

दिल्ली में केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे की अगुवाई वाली बैठक में पेड़ों की ट्रिमिंग समेत अन्य बाधाएं दूर कर जमशेदपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से जुलाई से एयर डेक्कन की विमान सेवा शुरू हो जायेगी. यह निर्णय दिल्ली में सोमवार […]

दिल्ली में केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे की अगुवाई वाली बैठक में पेड़ों की ट्रिमिंग समेत अन्य बाधाएं दूर कर जमशेदपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से जुलाई से एयर डेक्कन की विमान सेवा शुरू हो जायेगी. यह निर्णय दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे द्वारा की गयी बैठक में लिया गया. विमान सेवा शुरू करने के लिए पेड़ों की ट्रिमिंग समेत अन्य बाधायें इस दौरान दूर कर ली जायेंगी. केंद्रीय नागर विमानन सचिव ने सोमवार को सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने तथा धालभूमगढ़ ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शुरू करने के लिए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार, डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया व टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जमशेदपुर से कोलकाता के बीच विमान सेवा शुरू करने पर चर्चा की गयी.
तय हुआ कि जुलाई से सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू कर दी जायेगी. 20 जून को फनेल जोन के सर्वे का काम कर रही गो सॉफ्ट इ सॉल्यूशन, डीजीसीए अौर एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी. सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने की केंद्र सरकार से अनुमति मिली हुई है अौर जमशेदपुर -कोलकाता रूट पर विमान सेवा का अधिकार एयर डेक्कन को मिला हुआ है. फरवरी से ही विमान सेवा शुरू करने की योजना थी, लेकिन डीजीसीए द्वारा कुछ शर्त लगाने के कारण शुरू नहीं हो सकी थी. 31 में से 16 एयरपोर्ट ही शुरू हो पाये: रीजनल कनेक्टिविटी योजना उड़ान के तहत लगभग 5 सौ किमी दूरी, एक घंटे की फ्लाइट या 30 मिनट की हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए 25 सौ रुपये किराया तय गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया ने 27 प्रस्तावों की मंजूरी दी थी अौर देश के 70 हवाई अड्डों को उड़ान योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >