एयरपोर्ट अथॉरिटी व झारखंड सरकार के बीच होगा एमअोयू

जमशेदपुर : केंद्रीय विमानन सचिव की बैठक में धालभूमगढ़ में 570 एकड़ जमीन पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शुरू करने पर चर्चा हुई. जिला प्रशासन द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गयी. निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा एप्रुवल दिया जायेगा. एप्रुवल के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया […]

जमशेदपुर : केंद्रीय विमानन सचिव की बैठक में धालभूमगढ़ में 570 एकड़ जमीन पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शुरू करने पर चर्चा हुई. जिला प्रशासन द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गयी. निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा एप्रुवल दिया जायेगा. एप्रुवल के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया अौर झारखंड सरकार के बीच धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को शुरू करने के लिए एमअोयू साइन होगा. तय किया गया कि झारखंड सरकार अौर एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया ज्वाइंट वेंचर बनायेंगे. इसके बाद वहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जायेगा.

बैठक में प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को भविष्य में विस्तारित करने समेत भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गयी. 6 मई को सोनारी व धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की टीम ने की थी जांच : एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया, डीजीसीए, एयर डेक्कन की टीम ने 6 मई को सोनारी एयरपोर्ट अौर धालभूमगढ़ के प्रस्तावित एयरपोर्ट की जांच की थी. एयरपोर्ट में 19 सीटर विमान उतार कर रनवे तथा विमान उतारने में आने वाली दिक्कत की जांच की गयी थी. जांच के बाद गो -सॉफ्ट से तकनीकी जांच के बाद उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था. दूसरी अोर एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया अौर डीजीसीए की टीम ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के 150 एकड़ के प्रस्ताव को रद्द करते हुए नये सिरे से बड़ा एयरपोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >