अभय गिरि हत्याकांड में एक्टिवा व बाइक जब्त

जमशेदपुर : सोनारी ग्वाला बस्ती के अभय गिरि की वर्चस्व को लेकर हत्या में प्रयुक्त एक्टिवा और बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों गाड़ी अपराधी गुड्डू गोस्वामी की निशानदेही पर मेरिन ड्राइव डंपिंग एरिया में झाड़ी से बरामद किया. पुलिस के मुताबिक हत्या के दिन एक्टिवा को सुजीत चला रहा […]

जमशेदपुर : सोनारी ग्वाला बस्ती के अभय गिरि की वर्चस्व को लेकर हत्या में प्रयुक्त एक्टिवा और बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों गाड़ी अपराधी गुड्डू गोस्वामी की निशानदेही पर मेरिन ड्राइव डंपिंग एरिया में झाड़ी से बरामद किया. पुलिस के मुताबिक हत्या के दिन एक्टिवा को सुजीत चला रहा था. बीच में गुड्डू बैठा था और पीछे दिवाकर सेठ. जबकि बाइक अंडा राजू चला रहा था और पीछे संतोष बैठा था. इसके अलावा पुलिस को तीन दिनों के रिमांड पर लिये गये आरोपी विकास सिंह हेते, गुड्डु गोस्वामी, बाबला, अंडा राजू, सुजीत गोराई, दिवाकर सेठ व सोनू सिंह सियाल ने हत्या की पूरी कहानी बतायी. सोनारी में किस तरह से वर्चस्व को लेकर हत्या व फायरिंग की प्लानिंग होती है, इसका विस्तृत जानकारी पुलिस ने अपराधियों से हासिल की. पुलिस रिमांड पर लिये गये आरोपियों को कल जेल भेजेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >