एमजीएम अस्पताल में गिरा छज्जा

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के समीप पार्किंग का छज्जा टूट कर रविवार को गिर गया. हालांकि मौके पर किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया. जिस स्थान पर छज्जा गिरा, वहां हमेशा कर्मचारी व मरीजों के परिजन बैठे रहते हैं. इससे पूर्व अस्पताल के ब्लड बैंक, प्रशासनिक भवन, […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के समीप पार्किंग का छज्जा टूट कर रविवार को गिर गया. हालांकि मौके पर किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया. जिस स्थान पर छज्जा गिरा, वहां हमेशा कर्मचारी व मरीजों के परिजन बैठे रहते हैं. इससे पूर्व अस्पताल के ब्लड बैंक, प्रशासनिक भवन, आइसीयू में प्लास्टर व छज्जा टूट कर गिर चुका है. गायनिक वार्ड में छज्जा गिरने से एसी क्षतिग्रस्त हो गया था. यह स्थिति तब है, जब दो साल पूर्व ही लाखों रुपये खर्च कर अस्पताल परिसर में भवन की मरम्मत करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >