बंदोबस्ती नहीं, मालिकाना के लिए कर रहे हैं प्रयास

जमशेदपुर : लीज बंदोबस्ती समेत सरकार के कई निर्णयों पर मंत्री सरयू राय ने सवाल उठाते हुए उनसे असहमति जतायी है. रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सरयू राय सरकार के कई निर्णयों पर तल्ख नजर आये. लीज बंदोबस्ती पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बस्ती के लोग […]

जमशेदपुर : लीज बंदोबस्ती समेत सरकार के कई निर्णयों पर मंत्री सरयू राय ने सवाल उठाते हुए उनसे असहमति जतायी है. रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सरयू राय सरकार के कई निर्णयों पर तल्ख नजर आये. लीज बंदोबस्ती पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बस्ती के लोग इसमें रुचि नहीं ले रहें है, कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक मिले, इसके लिए वह ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं. मानगो में तोड़फोड़ की कार्रवाई को मंत्री ने तुगलकी फरमान करार दिया.

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को अतिक्रमण के नाम पर निशाना बनाये जाने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि मानगो डिमना तो छह लेन रोड है बावजूद अतिक्रमण तोड़ने का काम किया गया. कहा कि उन्होंने स्वयं देखा कि प्रशासन ने बिना तैयारी के रोड ही नहीं, नाली से हटकर बनायी दुकानों को तोड़ा है, यह उचित नहीं है. मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक दृष्टिकोण अथवा दुकानों के बाहर रखे सामानों पर प्रशासन जरूर कार्रवाई करें, लेकिन कार्रवाई से पूर्व अतिक्रमण की कौन से रिपोर्ट बनायी गयी,

अतिक्रमण को चिह्नित क्यों नहीं किया? इस पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए. मंत्री ने किसी नाम लिए बिना कहा कि शहर में जो अस्थायी अतिक्रमण थे, अब वह स्थायी हो गये है. इसलिए वह चाहते हैं कि जमशेदपुर पश्चिम विस में अतिक्रमण हटाने या पुनर्वास करने की योजना पर मुझसे पहले बात हो, तुगलकी फरमान अच्छी बात नहीं है. इस मौके पर मंत्री के अलावा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय, विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, चितरंजन वर्मा, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, दीपू सिंह आदि मौजूद थे.

अौद्योगिक अौर जनसुविधा को लेकर हो अलग-अलग समझौता : वर्ष 1985 लीज के बाद से शहर के गैरकंपनी इलाके में विकास कार्यों पर मंत्री ने असंतोष जताया है. श्री राय ने कहा कि अौद्योगिक विकास के साथ जनसुविधा के कार्य जवाबदेही से नहीं किये गये. सरकार को सलाह दी कि अौद्योगिक अौर जनसुविधा को लेकर कंपनी से अलग-अलग समझौता हो. मंत्री ने कंपनी कमांड एरिया में फुट ओवरब्रिज, फ्लाइओवर निर्माण पर सरकार की राशि खर्च करने पर सवाल उठाये. कहा कि कंपनियों को यह काम सीएसआर के तहत कराना है. उन्होंने कंपनी से सीएसआर की जगह सीइआर (सोशल इंवायमेंट रिस्पांसबिलिटी) पर काम लेने की मांग की. मंत्री ने सरकारी राशि के दुरुपयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाये गये 10 फीसदी शौचालयों का भी उपयोग नहीं हो रहा. मंत्री ने कहा कि दोमुहानी में नया पुल बना, मुआवजा के रूप में 100 करोड़ बांटे गये लेकिन डोबो में एप्रोच नहीं बनने से इसका उपयोग नहीं हो सका है.
सरयू राय ने मानगो के हलधर कॉलोनी में पीसीसी पथ का उद्घाटन किया : मंत्री सरयू राय ने रविवार को मानगो के हलधर महतो कॉलोनी में पीसीसी पथ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, आशुतोष राय, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, संध्या नंदी व पवन राय मौजूद थे.
बिजली विभाग सबसे ज्यादा फिसड्डी आपूर्ति में कोई सुधार नहीं
सरयू राय ने बिजली विभाग को सबसे अधिक फिसड्डी करार दिया. उन्होंने कहा कि आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है, इसके लिए नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग जिम्मेवार है. अधिकारियों का ध्यान बड़े कार्यों का केवल टेंडर कराने पर है, लेकिन बालीगुमा ग्रिड बनाने की बात हो या अलट ज्योति विद्युतीकरण, सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन देने की बात है, इसका फायदा आम लोगों को नहीं मिल पा रहा.
घोषणा तो हो गयी, कब तक बसाये जायेंगे साकची के दुकानदार
जुबिली पार्क गेट से हटाये गये दुकानों को बसाने की घोषणा पर मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा कि दुकानों को बसाने की घोषणा कितने सालों में पूरी करेंगे यह बताने वाला कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि न तो दुकानों को तोड़ने अौर न बसाने में मेरा कोई योगदान है, मैं दूसरों के कार्य का श्रेय लेने में विश्वास नहीं करता.
बोले मंत्री सरयू राय
तुगलकी फरमान अच्छा नहीं, अतिक्रमण हटाने से पूर्व की जाये बात
शहर में अस्थायी अतिक्रमण स्थायी हो गये, उन पर क्यों नहीं जाता ध्यान
कंपनियों को सीएसआर से कराना है कार्य, सरकार क्यों कर रही खर्च
जेएनएसी द्वारा लाखों की लागत से बनाये गये अधिकांश शौचालय बंद
डोबो में एप्रोच नहीं बनने से दोमुहानी पुल बनकर भी रह गया बेकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >