गोदाम से चोरी के मामले में टेंपो चालक गिरफ्तार, टेंपो जब्त

जमशेदपुर : जुगसलाई महतो पाड़ा रोड में मिहिर महतो के गोदाम से केबुल तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक आसिफ गद्दी (गद्दी मोहल्ला, जुगसलाई) को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आसिफ की टेंपो भी जब्त कर ली है. वहीं पुलिस इससे पहले शहाबुद्दीन उर्फ सबूज और […]

जमशेदपुर : जुगसलाई महतो पाड़ा रोड में मिहिर महतो के गोदाम से केबुल तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक आसिफ गद्दी (गद्दी मोहल्ला, जुगसलाई) को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आसिफ की टेंपो भी जब्त कर ली है. वहीं पुलिस इससे पहले शहाबुद्दीन उर्फ सबूज और राज को जेल भेज चुकी है. आसिफ ने चोरी की केबुल टेंपो से ले जाकर गोल स्कूल के पास शहाबुद्दीन को बेचा था. पुलिस इस मामले में खालीद, युसूफ और राजा की तलाश कर रही है. पुलिस ने मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया है. मालूम हो कि 29 अप्रैल की रात को मिहिर महतो के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >