जमशेदपुर : कई वर्ष से बहू नहीं हो पा रही थी गर्भवती, सास को डायन के बता पीट-पीट कर दी हत्या

जमशेदपुर : डायन के संदेह में पटमदा थाना क्षेत्र के बांसगढ़ गांव निवासी पुष्पा देवी की उसकी बहू माना सिंह ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है. पुष्पा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतका के सिर और गर्दन में […]

जमशेदपुर : डायन के संदेह में पटमदा थाना क्षेत्र के बांसगढ़ गांव निवासी पुष्पा देवी की उसकी बहू माना सिंह ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है. पुष्पा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतका के सिर और गर्दन में गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं. वहीं, मृतका के पति आसमान सिंह के लिखित शिकायत पर बहू माना सिंह और उसके पति प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जादू-टोना करने के नाम पर शुरू हुआ विवाद : मृतका के पति आसमान सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर से बाहर थे. घर में पत्नी पुष्पा और बहू माना सिंह थी. मेरी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बहू उससे झगड़ा करने लगी. बहू ने आरोप लगाया कि सास (पुष्पा देवी) के जादू-टोना करने की वजह से वह अब तक मां नहीं बन सकी है. इस बात को लेकर दोनों मारपीट करने लगी. इसी दौरान बहू ने पुष्पा को जमीन पर पटक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >