मानगो और परसुडीह में सड़क दुर्घटना, चार घायल

जमशेदपुर : मानगो और परसुडीह में बाइक से दुर्घटना होने पर चार लोग जख्मी हो गये. घटना के संबंध में घायल राहुल ने बताया कि वह सरजामदा के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त विनोद के साथ किसी काम से जुगसलाई की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे अस्पताल के पास […]

जमशेदपुर : मानगो और परसुडीह में बाइक से दुर्घटना होने पर चार लोग जख्मी हो गये. घटना के संबंध में घायल राहुल ने बताया कि वह सरजामदा के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त विनोद के साथ किसी काम से जुगसलाई की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे अस्पताल के पास अचानक से ब्रेक मारने के कारण उनकी बाइक गिर गयी और दोनों जख्मी हो गये. दोनों खुद वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल आये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छोड़ दिया गया.
वहीं, मानगो डिमना रोड के रहने वाले कुंदन गोप और उसके चाचा रामू गोप भी बाइक से गिरने के कारण जख्मी हो गये. दोनों को पैर में चोट लगी है. रामू ने बताया कि वे दोनों बिष्टुपुर बैंक जा रहे थे, लेकिन डिमना मोड़ के पास अचानक से उनके सामने एक मवेशी आ गया. मवेशी को बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक मारी और गिर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >