सीट कम करने के खिलाफ अपील करेगा एमजीएम मेडिकल कॉलेज

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए सीटों की संख्या 100 से घटाकर 50 कर दी गयी है. मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया की अनुशंसा पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम उठाया है. इस आदेश के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सत्र 2018-2019 में सिर्फ 50 सीटों पर ही दाखिला हो सकेगा. हालांकि […]

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए सीटों की संख्या 100 से घटाकर 50 कर दी गयी है. मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया की अनुशंसा पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम उठाया है. इस आदेश के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सत्र 2018-2019 में सिर्फ 50 सीटों पर ही दाखिला हो सकेगा. हालांकि मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया (एमसीआइ) की अनुशंसा को कॉलेज प्रबंधन चुनौती देने की तैयारी में है.
कॉलेज प्रशासन फिलहाल मंत्रालय द्वारा जारी सीट घटने के पत्र का इंतजार कर रहा. प्रिंसिपल डॉ एसी अखौरी ने कहा कि मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया की टीम ने दौरे में गलत प्रकार से रिपोर्ट तैयार की. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की कई सकारात्मक तथ्यों की जांच ही नहीं की गयी. आधारभूत संरचना को लेकर जो कमियां गिनायी गयी थी, उसे दूर कर लिया गया है. अस्पताल व कॉलेज में कैंटीन, लैब, लाइब्रेरी, डेमॉस्ट्रेशन रूम, अोपीडी, अोटी, स्पेशल केयर यूनिट, रिसर्च समेत अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त कर दिया गया है. सबसे अधिक आपत्ति शिक्षकों की कमी को लेकर जतायी गयी थी, जिसमें कॉलेज में 27 फीसदी शिक्षकों की कमी बतायी गयी थी. इस कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों को पोस्ट डेटेड प्रोमोशन दे दिया गया. साथ ही संविदा पर भी कई कर्मचारियों को बहाल किया गया.
27 फीसदी की कमी को 12 फीसदी तक लाया गया है. डॉ अखौरी ने बताया कि एमसीआइ की टीम द्वारा दी गयी रिपोर्ट को कॉलेज प्रबंधन द्वारा कंप्यालंस भी किया गया था. एमसीआइ की टीम का नये सिरे से निरीक्षण के लिए जरूरी फीस भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा जमा करवायी गयी थी. लेकिन इसके बाद एमसीआइ की टीम निरीक्षण के लिए आने के बजाये उसने निगेटिव रिपोर्ट बना कर मंत्रालय को सौंप दिया अौर मंत्रालय ने उसी रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज की सीट घटाने का फैसला ले लिया है.
अगले सप्ताह तक मिल जायेगा मंत्रालय का पत्र
डॉ अखौरी के अनुसार अगले सप्ताह तक मंत्रालय का पत्र मिल जायेगा. इसके बाद अपील की जायेगी. उन्होंने कहा कि 100 सीटों के लिए तय मापदंडों को लगभग पूरा कर लिया गया है. गौरतलब है कि कॉलेज में पढ़ाई कर रहे पांचवें वर्ष यानी अंतिम साल के विद्यार्थियों को एमसीआइ ने 100 सीट के लिए हरी झंडी दे दी, लेकिन नये सत्र के लिए इस पर रोक लगा दी गयी है. बारीडीह में खुलने वाले मणिपाल-टाटा मेडिकल पर भी इस सत्र के लिए रोक लगा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >