रेलवे ब्लॉक के कारण नीलांचल रद्द

जमशेदपुर : लखनऊ रेल मंडल के नन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस शुक्रवार को (12875) रद्द रही. ट्रेन रद्द रहने से मुरी, बोकारो, पारसनाथ, कोडरमा, गया से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे. तीन जून को आनंद विहार से (12876 ) आनंद विहार-पुरी नीलांचल रद्द रहेगी. जिसके कारण चार जून को नीलांचल […]

जमशेदपुर : लखनऊ रेल मंडल के नन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस शुक्रवार को (12875) रद्द रही. ट्रेन रद्द रहने से मुरी, बोकारो, पारसनाथ, कोडरमा, गया से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे. तीन जून को आनंद विहार से (12876 ) आनंद विहार-पुरी नीलांचल रद्द रहेगी. जिसके कारण चार जून को नीलांचल टाटा नहीं आयेगी. कोटशिला-पुंडराग व राजाबेड़ा स्टेशन पर रेल लाइन मेंटनेंस वर्क के कारण शनिवार को छह घंटे का ब्लॉक रहेगा. इस कारण टाटानगर आने वाले नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को 30 मिनट से लेकर चार घंटे तक रोका जायेगा. शनिवार को दिल्ली से आने वाले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस विलंब से आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >