जालिया बस्ती से शवयात्रा ले जाने से पुलिस ने रोका, सड़क पर हंगामा

जमशेदपुर : निर्मल नगर कमार बस्ती के लोगों ने बुधवार को टीओपी के समीप सड़क पर विशाल का शव रखकर हंगामा कर दिया. बस्तीवासी जालिया बस्ती निवासी रविदास और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. लोगों को शांत कराने गये डीएसपी कैलाशकरमाली और थाना प्रभारी अनुज कुमार के साथ भी लोग उलझ […]

जमशेदपुर : निर्मल नगर कमार बस्ती के लोगों ने बुधवार को टीओपी के समीप सड़क पर विशाल का शव रखकर हंगामा कर दिया. बस्तीवासी जालिया बस्ती निवासी रविदास और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. लोगों को शांत कराने गये डीएसपी
कैलाशकरमाली और थाना प्रभारी अनुज कुमार के साथ भी लोग उलझ गये. लगभग दो घंटे तक समझाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा सका.
बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद विशाल का शव उसके आवास लाया गया. यहां विधि-विधान के बाद अंतिम यात्रा निकाली गयी. शव को लेकर लोग जालिया बस्ती की ओर जाने लगे, तब पुलिस ने उन्हें रोका. इसका बस्ती की महिलाओं और लोगों ने विरोध किया.
जालिया बस्ती की ओर से शव यात्रा नहीं ले जाने देने पर लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान पुलिस लोगों को समझाती रही. पुलिस ने बस्ती के लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने दी जायेगी. पुलिस विशाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. काफी देर समझाने के बाद लोग माने और शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.
सड़क पर बेहोश हुई मां, बहनों का बुरा हाल. विशाल का शव देखकर मां काजल सरदार रोते-रोते बीच सड़क पर बेहोश हो गयी. विशाल की दोनों बहनों का भी बुरा हाल था. मां और बहनों को बस्ती की महिलाएं शांत करा रही थी. तीनों विशाल के शव से लिपटकर रो रही थी. शव यात्रा के साथ मां और परिवार की महिलाएं दोमुहानी मोड़ तक आ गयी. यहां से महिला पुलिसकर्मी और बस्ती की महिलाएं उन्हें घर ले गयी.
पूरी बस्ती में फोर्स तैनात, माहौल तनावपूर्ण.
विशाल की हत्या के बाद सोनारी निर्मल नगर कमार बस्ती में तनाव और मातम है. बस्ती में पुलिस की तैनाती की गयी है. निर्मल नगर टीओपी में भी अतिरिक्त बल लगाया गया है. दोनों बस्ती के बीच पीसीआर वैन व अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गयी है ताकि विवाद आगे नहीं बढ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >