डॉ एसएन झा बने एमजीएम अधीक्षक

जमशेदपुर : स्वास्थ्य सचिव निधि खरे के निर्देश पर एमजीएम व पीएमसीएच धनबाद के अधीक्षक को हटा दिया गया है. सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ शेष नारायण झा को एमजीएम अस्पताल व डॉ तुनुल हेंब्रम को पीएमसीएच धनबाद का अधीक्षक बनाया गया है. इस संबंध में सरकार के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी […]

जमशेदपुर : स्वास्थ्य सचिव निधि खरे के निर्देश पर एमजीएम व पीएमसीएच धनबाद के अधीक्षक को हटा दिया गया है. सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ शेष नारायण झा को एमजीएम अस्पताल व डॉ तुनुल हेंब्रम को पीएमसीएच धनबाद का अधीक्षक बनाया गया है. इस संबंध में सरकार के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी कॉपी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी व प्रभारी अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी को भेज दी गयी है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को नये अधीक्षक योगदान दे सकते हैं.
डॉ एसएन झा एक मार्च 2018 से सरायकेला के सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले तीन जुलाई 2008 से 30 जनवरी 2011 तक वे दुमका में सिविल सर्जन थे. एमजीएम अस्पताल में नियुक्त डॉ बी भूषण के पास पीजी की डिग्री नहीं होने के कारण उन्हें एक माह पहले ही अधीक्षक पद से हटा कर मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया था. उनकी जगह पर एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी को प्रभारी अधीक्षक बनाया गया था., वहीं धनबाद के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ सान्याल को भी मुख्यालय बुलाया गया है.
ब्लड बैंक में नये प्रोफेसर ने दिया योगदान. एमजीएम ब्लड बैंक में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नये प्रोफेसर की नियुक्ति की गयी है. इसके तहत सोमवार को डॉ पीआरवी प्रसाद ने प्रोफेसर के रूप में ब्लड बैंक में अपना योगदान दिया. इसके पहले इस ब्लड बैंक में डॉ बीके गुप्ता व डॉ वीवीके चौधरी नियुक्त हैं. एमसीआइ की गाइडलाइन के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है. दो दिनों के अंदर एमसीआइ की टीम निरीक्षण करने के लिए आ रही है. इसे देखते हुए ऐसा किया जा रहा है, ताकि डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके.
टीम वर्क से होगा काम : डॉ झा
एमजीएम अस्पताल के नये अधीक्षक डॉ एसएन झा ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि टीम वर्क से काम करने की हमारी कोशिश रहेगी. कोई भी व्यक्ति अकेले कुछ नहीं कर सकता है. इसके साथ ही अस्पताल में जो भी समस्याएं है, उन्हें प्राथमिकता के अाधार पर दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जहां तक कर्मचारियों के वेतन की बात है, तो कल ही अगर कागजात पूरा रहेगा, तो हम साइन कर देंगे, ताकि उन लोगों को वेतन मिल सके. इसके साथ ही एमसीआइ की गाइडलाइन के अनुसार जो भी कमी है, उसके बारे में विचार-विमर्श कर दूर किया जायेगा.
जीएनएम को मिलेगी नर्सिंग के साथ कंप्यूटर की ट्रेनिंग
जमशेदपुर. इंडियन नर्सिंग काउंसिल के आदेशानुसार जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) पाठयक्रम में अब स्किल डवलमेंट व कंप्यूटर की भी ट्रेनिंग दी जायेगी. आइएनसी द्वारा जारी नये सिलेबस में इसको शामिल किया गया है. इससे नर्सिंग करने वाले जीएनएम के छात्राओं को नर्सिंग के साथ स्किल डेवलपमेंट व साथ ही कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी. इसे लेकर एमजीएम अस्पताल परिसर में एक आई लैब बनाया गया है. यहां चार कंप्यूटर लगाये गये हैं. इसमें नर्सों को तीन दिन प्रैक्टिकल व तीन दिन थ्योरी की क्लास होगी. इसको नये साल के कोर्स में शामिल किया जायेगा. नये सत्र में दाखिला लेने वाली छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग दी जायेगी. हर साथ एमजीएम के जीएनएम स्कूल में 30 छात्राओं का दाखिला लिया जाता है. इस समय जीएनएम स्कूल में कुल 120 छात्राएं क्लास कर रही हैं. इस संबंध में नर्सिंग स्कूल की प्राचार्या ने बताया कि आइटी लैंब के लिए टीचर की तलाश जारी है. टीचर मिलते ही इस क्लास को चालू कर दिया जायेगा. इससे छात्राओं को नर्सिंग के साथ ही कंप्यूटर की जानकारी होने से आगे चलकर उन सभी को काफी लाभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >