जुबिली पार्क में प्रेमियों पर चला पुलिसिया डंडा

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में बैठे प्रेमी युगलों पर शनिवार दोपहर को पुलिस का डंडा बरसा. पिंक पेट्रोल की टीम ने दोपहर लगभग 12 बजे पार्क में बैठे प्रेमी-युगल को घेर कर उन पर डंडा बरसाया. इसके बाद सभी को पार्क से खदेड़ दिया. इस दौरान पार्क में पूरी तरह से भगदड़ मच गयी. पिंक […]

जमशेदपुर : जुबिली पार्क में बैठे प्रेमी युगलों पर शनिवार दोपहर को पुलिस का डंडा बरसा. पिंक पेट्रोल की टीम ने दोपहर लगभग 12 बजे पार्क में बैठे प्रेमी-युगल को घेर कर उन पर डंडा बरसाया. इसके बाद सभी को पार्क से खदेड़ दिया. इस दौरान पार्क में पूरी तरह से भगदड़ मच गयी.
पिंक पेट्रोल की टीम के पार्क में आते ही यहां बैठे युवक-युवतियां इधर-उधर भागने लगीं. पुलिस के जवानों ने कई को पकड़कर पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया. दरअसल, पिंक पेट्रोल और बिष्टुपुर पुलिस की गश्ती जीप जुबिली पार्क के दोनों गेट से अंदर घुसी और पार्क में बैठे प्रेमी युगलों को ने घेर लिया.
उसके बाद बिना किसी पूछताछ के ही युवकों पर पुलिस ने डंडे बरसाने शुरू कर दिये. पुलिस की कार्रवाई की जद में कई निर्दोष युवक भी आ गये, जो दोस्तों के साथ यहां बैठे थे. पुलिस के अनुसार पार्क में अश्लीलता की शिकायत मार्निंग वॉकर से लगातार मिल रही थी, इसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >