जमशेदपुर : मानव संसाधन विकास विभाग की अोर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राअों को दिये गये आधा दर्जन टैब चोरी हो गये है. गायब टैब को खोजने की कोशिश की गयी, लेकिन खोजा नहीं जा सका.
टैब गायब होने के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने वार्डेन से जवाब-तलब किया है. उन्होंने वार्डेन को इसके लिए दोषी करार देते हुए नया टैब बतौर जुर्माना देने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों संयुक्त सचिव देवेंद्र भूषण सिंह ने सीआरपी-बीआरपी को दिये गये टैब के साथ ही कस्तूरबा विद्यालय की छात्राअों को दिये गये टैब की जांच की थी. इस क्रम में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राअों को दिये गये
आधा दर्जन टैब मिसिंग मिले थे. कई टैब खराब पाये गये थे. खराब टैब को तत्काल ठीक करने का आदेश दिया गया है. वहीं वार्डेन ने गायब टैब के स्थान पर नया टैब छात्राअों को उपलब्ध कराया है.
जांच के क्रम में कुछ टैब गायब पाये गये जबकि कुछ खराब थे. खराब टैब को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है कि गायब टैब के लिए कस्तूरबा के वार्डेन को जिम्मेवार माना गया. गायब टैब के स्थान पर वार्डेन ने नया टैब छात्राअों को दे दिया है.
बांके बिहारी सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक.
