गर्मी की छुट्टी में हाइकोर्ट की बेंच करे फैसला : सुप्रीम कोर्ट

प्रकाश कुमार की याचिका पर हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन चुनाव कराने को लेकर कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट में एक साथ चल रही है. शुक्रवार को हाइकोर्ट ने प्रकाश कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश एचसी मिश्रा और बीबी मंगलमूर्ति की बेंच ने इस […]

प्रकाश कुमार की याचिका पर हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन चुनाव कराने को लेकर कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट में एक साथ चल रही है. शुक्रवार को हाइकोर्ट ने प्रकाश कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश एचसी मिश्रा और बीबी मंगलमूर्ति की बेंच ने इस मामले को उपयुक्त बेंच के समक्ष 12 जून को रखने की बात कही है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की गर्मी की छुट्टियों में जो भी पहली बेंच हाइकोर्ट में बैठेगी वहां इस पर निर्णय लें.
विगत 7 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट में पहले 17 मई को निर्धारित प्रकाश कुमार की चुनाव पर से रोक हटाने की मांग वाली याचिका पर निर्णय लेने को कहा था तथा मामले की अगली सुनवाई के लिये 18 मई (गर्मी की छुट्टी से ठीक पहले ) की तारीख निर्धारित की थी. 17 मई को हाइकोर्ट ने मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. इस मामले को न्यायाधीश एचसी मिश्रा और बीबी मंगल मूर्ति की बेंच में स्थानांतरित करते हुए मामले की सुनवाई के लिये 18 मई की तारीख निर्धारित कर दिया था.
2 बजे हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को लगभग 2 बजे प्रकाश कुमार की ओर से दायर एसएलपी (सी) 10797/2018 पर जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस मोहन एम संतनागुंडूर ने याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने जानना चाहा कि 17 मई को हाइकोर्ट में इस मामले में क्या हुआ. प्रकाश कुमार के अधिवक्ता ने सारी बातों से कोर्ट को अवगत कराया. जिस पर गुरमीत सिंह तोते के अधिवक्ता ने कोर्ट को कहा कि यह कोर्ट के साथ होने वाली व्यावहारिक बात है. एक महीने में हाइकोर्ट को निर्णय लेने दिया जाये. इस पर प्रकाश कुमार के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज की. जिस पर कोर्ट ने कहा की छुट्टियों में जो भी पहला बेंच हाइकोर्ट में बैठेगी वहां इस पर निर्णय लें.
प्रकाश कुमार की मांग भी स्वीकार.
कोर्ट ने प्रकाश कुमार की इस मांग को भी स्वीकार कर लिया कि छुट्टियों में सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष मेंसनिंग कर सकते हैं. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि संबंधित पक्ष को सूचना देकर ही सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं.
दोनों पक्षों के नेता पहुंचे थे कोर्ट : सुनवाई पर भाग लेने टेल्को और टीएमएल यूनियन के नेता रांची पहुंचे थे. टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, संजय मिश्रा, संतोख सिंह, एचएस सैनी, आरआर दुबे, प्रकाश विश्वकर्मा, उमेश सिंह, प्रवीण कुमार, रवि जायसवाल, मनोज सिन्हा पहुंचे थे. जबकि प्रकाश कुमार चंद समर्थकों संग कोर्ट में मौजूद थे.
हाइकोर्ट ने तय की 12 जून की तारीख
18 मई को हाइकोर्ट में प्रकाश कुमार की याचिका पर सुनवाई 1 नंबर सीरियल पर हुआ. न्यायाधीश एचसी मिश्रा और बीबी मंगलमूर्ति की बेंच ने सुनवाई के साथ यह कहा की चुनाव पर रोक का आदेश मुख्य न्यायधीश और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की बेंच ने दिया था. न तो मुख्य न्यायाधीश और न ही जस्टिस रत्नाकर भेंगरा ने इस मामले की सुनवाई से इनकार किया है और न ही इस केस को मेरे कोर्ट में भेजने का कोई उपयुक्त कारण दिया है. इसलिए इस मामले को उपयुक्त बेंच के समक्ष 12 जून को रखा जाये.
21 को हाइकोर्ट में सुनवाई की संभावना
शनिवार और रविवार को हाइकोर्ट में अवकाश रहता है. सोमवार से गर्मी छुट्टी शुरू होगी. जिसके बाद 11 जून को हाइकोर्ट खुलेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी छुट्टियों में भी निर्णय लेने का फैसला लिया है. ऐसे में छुट्टियों में जो भी पहला बेंच हाइकोर्ट में बैठेगी वहां इस पर निर्णय होगा. पहली बेंच 21 मई और दूसरी बेंच 22 मई को उपलब्ध है. ऐसे में प्रकाश कुमार की याचिका मामले में 21 मई को हाइकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >