ईस्ट बंगाल कॉलोनी में 193 आवेदन आये

अब सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में लगेगा बंदोबस्ती कैंप जमशेदपुर : सीतारामडेरा के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में सोमवार से लगाये गये बंदोबस्ती कैंप में शुक्रवार को आवेदन लेने का काम पूरा हो गया. अब सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में कैंप लगाया जायेगा. ईस्ट बंगाल कॉलोनी में कुल 193 आवेदन आये. शुक्रवार को 13 […]

अब सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में लगेगा बंदोबस्ती कैंप

जमशेदपुर : सीतारामडेरा के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में सोमवार से लगाये गये बंदोबस्ती कैंप में शुक्रवार को आवेदन लेने का काम पूरा हो गया. अब सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में कैंप लगाया जायेगा. ईस्ट बंगाल कॉलोनी में कुल 193 आवेदन आये. शुक्रवार को 13 आवेदन जमा हुए. पदाधिकारियों के अनुसार कॉलोनी के मुखिया व निवासी ने बताया है कि कॉलोनी में लगभग सभी परिवारों ने बंदोबस्ती का आवेदन जमा कर दिया है. तीन परिवार बाहर गये हुए हैं जो बाद में आकर आवेदन जमा करेंगे. कैंप में सिंधी-पंजाबी कॉलोनी के भी कुछ लोगों ने आवेदन जमा किया है. जमा आवेदनों को जांच के लिए भेज दिया गया है.
कब कितने आवेदन जमा
14 मई 6
15 मई 38
16 मई 103
17 मई 33
18 मई 13

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >