जमशेदपुर : कार्यशाला में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ शुक्ला मोहंती ने कहा कि स्वतंत्र चिंतन के लिए स्वायत्तता जरूरी है. उन्होंने कहा कि केयू के आधे दर्जन से अधिक कॉलेजों में ऑटोनोमस दर्जा प्राप्त करने की क्षमता है. इसे विकसित करने की जरूत है. यूजीसी के पूर्व सचिव डॉ जीडी शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य में स्वतंत्रता जरूरी है. अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस रजी ने कहा कि पाठ्यक्रम को वर्तमान सामाजिक जरूरतों को ध्यान में बनाने के लिए शिक्षक संस्थानों का ऑटोनामस होना जरूरी है. असम से आये प्राचार्य डॉ. बुधिन गोगोई ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए काॅलेज की स्वतंत्रता जरूरी है. इससे पूर्व डॉ शुक्ला मोहंती, डाॅ जीडी शर्मा, जामिनी कांत महतो ने कार्यशाला का उदघाटन किया.
आधा दर्जन कॉलेजों में ऑटोनामस क्षमता : डॉ मोहंती
जमशेदपुर : कार्यशाला में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ शुक्ला मोहंती ने कहा कि स्वतंत्र चिंतन के लिए स्वायत्तता जरूरी है. उन्होंने कहा कि केयू के आधे दर्जन से अधिक कॉलेजों में ऑटोनोमस दर्जा प्राप्त करने की क्षमता है. इसे विकसित करने की जरूत है. यूजीसी के पूर्व सचिव डॉ जीडी शर्मा ने कहा […]
