घटना के बाद से फरार हैं हमले के आरोपी

जमशेदपुर: मानगो बैकुंठनगर में राहुल कुमार सिंह पर फायरिंग करने के आरोपी उसके परिजनों को केस उठाने के लिए धमका रहे और परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे है. मंगलवार को राहुल की मां रेणु देवी व परिवार लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी मिले. रेणु देवी ने बताया कि राहुल पर […]

जमशेदपुर: मानगो बैकुंठनगर में राहुल कुमार सिंह पर फायरिंग करने के आरोपी उसके परिजनों को केस उठाने के लिए धमका रहे और परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे है. मंगलवार को राहुल की मां रेणु देवी व परिवार लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी मिले. रेणु देवी ने बताया कि राहुल पर फायरिंग के बाद भी प्रदीप सिंह, रंजीत सरदार बस्ती में घूमकर उन्हें धमका रहे. अपराधियों की धमकी के कारण घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है. एसएसपी ने परिजनों को बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बदले के लिए हो सकता है हमला. मानगो बैकुंठनगर में दो गुटों में टकराव हो सकता है. बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम एक बाइक पर तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में लोगों ने घूमते हुए देखा. सभी युवक संजय गोस्वामी के दोस्त बताये जाते हैं. युवकों के घूमने की सूचना फायरिंग की घटना में घायल राहुल के कुछ साथियों को मिली. इसके बाद राहुल के साथी युवकों को खोजने लगे, तब बाइक सवार वहां से भाग निकले.

राहुल के शरीर में एक गोली फंसी, संजय की स्थिति गंभीर
जमशेदपुर. बैकुंठनगर में 13 मई को दो पक्षों में हिंसक झड़क के आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. दोनों पक्ष के आरोपियों ने शहर छोड़ दिया है. फायरिंग की घटना में घायल राहुल की छाती में एक गोली अभी भी फंसी है. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. वहीं दूसरी तरफ फायरिंग के बाद भागने के क्रम में राहुल के सहयोगियों के हत्थे चढ़े संजय गोस्वामी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >