ट्रेन में दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, टाटानगर में इलाज

जमशेदपुर : हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस और अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में सफर के दौरान दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उनका इलाज टाटानगर में रेलवे अस्पताल से आये डॉक्टर ने किया. दुरंतो से हावड़ा से मुंबई जा रही किरण ट्रेन के बी 7 में बर्थ नंबर 59 पर सफर कर रही थी. उन्हें […]

जमशेदपुर : हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस और अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में सफर के दौरान दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उनका इलाज टाटानगर में रेलवे अस्पताल से आये डॉक्टर ने किया. दुरंतो से हावड़ा से मुंबई जा रही किरण ट्रेन के बी 7 में बर्थ नंबर 59 पर सफर कर रही थी. उन्हें पथरी की शिकायत थी.

ट्रेन में पेट दर्द बढ़ने पर कंट्रोल के माध्यम से शिकायत मिलने पर टाटानगर में उनका इलाज किया गया. इसके बाद ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई. वहीं अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में कोच संख्या एस 5 के 44 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे एस मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. पेट दर्द और उल्टी की सूचना पर इनका भी टाटानगर रेलवे अस्पताल से आये डॉक्टर ने इलाज किया.

बैंक कर्मी का छूटा बैग जीआरपी की मदद से मिला
जमशेदपुर. शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान बंधन बैंक के कर्मी तन्मय सांमतो का बैग ट्रेन में ही छूट गया और वे खड़गपुर स्टेशन पर उतर गये. खड़गपुर से सूचना मिलने पर टाटानगर जीआरपी ने ट्रेन के टाटा पहुंचने पर तन्मय का बैग कोच संख्या डी -6 के बर्थ 89 से बरामद कर लिया. बाद में आनंद बिहार से टाटानगर पहुंचने पर रेल पुलिस ने तन्मय को बैग लौटा दिया.
11 घंटे तक विलंब से टाटानगर पहुंची ट्रेनें
जमशेदपुर. सोमवार को कई ट्रेनें विलंब से टाटा पहुंची. छपरा-टाटा एक्सप्रेस 10 घंटे और संतरागाछी एसी साप्ताहिक सुपर फास्ट 11 घंटे विलंब से पहुंची. सोमवार को टाटा-छपरा री शिड्यूल होकर रात 12 बजे खुली.
31 मई तक टाटा मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस रद्द
जमशेदपुर. ट्रेन नंबर 22886/22885 टाटानगर-लोकमान्य तिलक, टर्मिनल-टाटानगर अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन 31 मई तक रद्द कर दिया गया है. टाटानगर के वाशिंग लाइन विस्तारीकरण के कारण पहले इस ट्रेन को 11 मई तक रद्द किया गया था. निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से 31 मई तक ट्रेन परिचालन रद्द करने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया.
बिजली कट से परेशान रहे यात्री .सोमवार को स्टेशन परिसर में दिन भर बिजली की आंख मिचोली से यात्री और स्टॉल संचालक परेशान रहे. सुबह बिजली सप्लाइ बाधित होने पर स्टेशन प्रबंधक से शिकायत की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >