कारोबार बना हत्या का कारण

जमशेदपुर : विशाल हत्याकांड में पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि विशाल एवं उत्तम ने बालीगुमा में एक जमीन की प्लॉटिंग की थी. जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया था. उत्तम का जेसीबी अौर जमीन का पैसा विशाल के पास बकाया था. उत्तम विशाल से पैसे की […]

जमशेदपुर : विशाल हत्याकांड में पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि विशाल एवं उत्तम ने बालीगुमा में एक जमीन की प्लॉटिंग की थी. जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया था. उत्तम का जेसीबी अौर जमीन का पैसा विशाल के पास बकाया था. उत्तम विशाल से पैसे की मांग कर रहा था, इसे लेकर घटना के दो दिनों पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. घटना के एक घंटे पूर्व भी उत्तम अौर विशाल के बीच बकाये को लेकर विवाद हुआ था. एक घंटे बाद विशाल साथियों के साथ खड़िया बस्ती में था, जिसकी सूचना उत्तम को मिल गयी अौर उत्तम ने बिट्टू शर्मा एवं अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच कर घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >