प्रेमिका से मिलने पहुुंचा दस हजार का इनामी राजेश धराया

डकैती के फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस का सौंपा चांडिल : चांडिल थाना अंतर्गत धातकीडीह निवासी 10 हजार के इनामी राजेश लोहार को शनिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 2010 में बिहार स्पंज के समीप डकैती के बाद से राजेश लोहार फरार था. शनिवार को वह हुमिद स्थित अपने प्रेमिका से […]

डकैती के फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस का सौंपा

चांडिल : चांडिल थाना अंतर्गत धातकीडीह निवासी 10 हजार के इनामी राजेश लोहार को शनिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 2010 में बिहार स्पंज के समीप डकैती के बाद से राजेश लोहार फरार था. शनिवार को वह हुमिद स्थित अपने प्रेमिका से मिलने आया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी.
डकैती के इनामी अपराधी के पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस हुमिद पहुंची. पुलिस को देखकर राजेश लोहार भागने लगा, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया. डकैती में राजेश लोहार के सहयोगी इंद्र मांझी, खेपा मांझी अब भी फरार हैं. डकैती के सात साल बाद राजेश लोहर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. तत्कालीन एसपी इंद्रजीत महथा ने राजेश लोहार पर 10 हजार का इनाम रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >