समस्या उठायी, तो प्रबंधन ने की निलंबन की कार्रवाई

टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष ने निबंधक श्रमिक संघ को लिखा पत्र जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे ने निबंधक श्रमिक संघ को पत्र भेज टाटा मोटर्स प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा है कि एक साल से कार्यकारिणी के सदस्यों को मानसिक रूप […]

टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष ने निबंधक श्रमिक संघ को लिखा पत्र

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे ने निबंधक श्रमिक संघ को पत्र भेज टाटा मोटर्स प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा है कि एक साल से कार्यकारिणी के सदस्यों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत चुने हुए प्रतिनिधियों को कर्मचारियों की समस्या को प्रबंधन के समक्ष उठाने का अधिकार है. लेकिन, समस्या उठाने पर प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया. आकाश दुबे ने सभी मामले में सरकार द्वारा जांच कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग की है.
जांच कमेटी पर भी उठाये सवाल : आकाश दुबे ने चार्जशीट पर चल रही जांच कमेटी पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि जो अधिवक्ता न्यायालय में कंपनी प्रबंधन का पक्ष रखते हैं. प्रबंधन ने उन्हीं अधिवक्ताओं को जांच अधिकारी बना दिया है. ऐसे में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है. वहीं अपनी तरफ से अधिवक्ता रखने की प्रबंधन इजाजत नहीं दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >