बेहतर इलाज की याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला जज ने जेलर से बात करने का भी किया था प्रयास
जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के इलाज के बारे में जिला जज चार अजीत कुमार सिंह की अदालत ने वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है. अखिलेश के अधिवक्ता विद्या सिंह ने कुछ दिनों पहले अदालत में पुलिस कस्टडी पर निजी खर्च में इलाज कराने की अर्जी दाखिल की थी. शुक्रवार को अदालत ने अर्जी पर सुनवाई की. अदालत ने फोन के माध्यम से दुमका जेल के जेलर से वर्तमान हालात जानने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पायी. इसके बाद अदालत ने जेलर को आदेश दिया है कि अभी तक के इलाज की रिपोर्ट भेजने को कहा है. वर्तमान में इंज्यूरी की क्या स्थिति है और अखिलेश सिंह को आगे किस तरीके के इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए, इन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है.
