कालाजार को लेकर अलर्ट

जमशेदपुर : झारखंड के पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा व दुमका में कालाजार के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों को भी अलर्ट करते हुए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी है. इसमें जिला फाइलेरिया विभाग के चार कर्मचारियों को रांची में ट्रेनिंग दी गयी है जिसमें कुंदन कुमार, रुप कच्छप, आर्यन कुमार […]

जमशेदपुर : झारखंड के पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा व दुमका में कालाजार के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों को भी अलर्ट करते हुए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी है. इसमें जिला फाइलेरिया विभाग के चार कर्मचारियों को रांची में ट्रेनिंग दी गयी है जिसमें कुंदन कुमार, रुप कच्छप, आर्यन कुमार व रवींद्र कुमार शामिल हैं. ट्रेनिंग के दौरान कालाजार की जांच व इससे जुड़े इलाज की जानकारी दी गयी.

क्या है कालाजार
कालाजार वायरस से फैलने वाला रोग है. यह सीधे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है. इससे लीवर को क्षति पहुंचती है. पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में यह बीमारी ज्यादा फैलती है.
लक्षण. बार-बार बुखार आना, भूख व वजन में कमी, लीवर का आकर बड़ा हो जाना, त्वचा में रुखापन व खुजली होना,
बचाव. घर के आस पास साफ-सफाई का ख्याल रखें. कीटनाशक का छिड़काव करते रहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >