साकची आइ अस्पताल के समीप युवती से बातचीत कर रहा था
करीम सिटी का है छात्र
जमशेदपुर : साकची आइ अस्पताल के समीप महिला मित्र से बातचीत कर रहे युवक ने साकची थाना के जीप चालक प्रमोद से हाथापाई कर ली. इस दौरान चालक की मोबाइल और चेन टूट गयी. मारपीट के बाद युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा और साकची थाने ले गयी. घटना के बाद युवती वहां से चली गयी. पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंबुज कुमार गोप बताया. वह काशीडीह लाइन नंबर सात का रहने वाला है. युवक ने पुलिस को बताया कि वह करीम सिटी कॉलेज में बीए पार्ट टू का स्टूडेंट है. समाचार लिखे जाने तक चालक ने लिखित शिकायत नहीं की थी.
