जमशेदपुर : जापान से नये रिश्ते पर आज लगेगी मुहर

जमशेदपुर : सिस्टर सिटी एसोसिएशन के अंतर्गत जापान एक्सटर्नल ट्रेड अॉर्गनाइजेशन (जेट्रो), जापान काउंसिल अॉफ लोकल अथॉरिटी फॉर इंटरनेशनल रिलेशन (क्लेयर) की टीम मंगलवार दोपहर 1.30 बजे जिला सभागार में जिला प्रशासन, नगर निकाय एवं जुस्को के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. जापानी टीम में क्लेयर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हाशिमोतो केनजिरो, जेट्रो के चीफ डायरेक्टर […]

जमशेदपुर : सिस्टर सिटी एसोसिएशन के अंतर्गत जापान एक्सटर्नल ट्रेड अॉर्गनाइजेशन (जेट्रो), जापान काउंसिल अॉफ लोकल अथॉरिटी फॉर इंटरनेशनल रिलेशन (क्लेयर) की टीम मंगलवार दोपहर 1.30 बजे जिला सभागार में जिला प्रशासन, नगर निकाय एवं जुस्को के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
जापानी टीम में क्लेयर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हाशिमोतो केनजिरो, जेट्रो के चीफ डायरेक्टर काजुआ नाकाजो, सियाउ मिन यांग, ताकायुकी हिरोटा शामिल हैं. बैठक में टेक्नोलॉजी, शहरी विकास, इनोवेशन, पर्यटन समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा अौर अरबन ट्रांसपोर्ट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जमशेदपुर के विकास अौर नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जापानी विशेषज्ञ अपनी सलाह देंगे.
जापानी टीम रविवार को रांची में थी तथा सोमवार शाम को शहर पहुंची. मंगलवार सुबह टीम निप्पॉन स्टील का भ्रमण करेगी तथा उसके बाद जिला सभागार में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
बैठक में उपायुक्त अमित कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर समेत अन्य निकायों के विशेष पदाधिकारी भी रहेंगे. उपायुक्त ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर जापान की टीम जमशेदपुर पहुंची है. टीम मंगलवार की सुबह निप्पॉन स्टील का भ्रमण करेगी तथा डेढ़ बजे बैठक होगी. बैठक में टेक्नोलॉजी, नगर विकास, इनोवेशन पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.
मुख्यमंत्री ने पूर्व में जापान दौरे पर गये थे अौर उस समय झारखंड अौर जापान के बीच हुए कॉमन अंडरस्टैडिंग का यह दौरा प्रतिफल है.
उस समय जापान के टोक्यो समेत अन्य महत्वपूर्ण शहरों तथा झारखंड के पांच शहरों रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर अौर बोकारो का चयन किया गया था. यह टीम रांची अौर जमशेदपुर का दौरा करेगी तथा उनसे अरबन ट्रांसपोर्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या के समाधान पर सीखने को मिलेगा. उपायुक्त ने बैठक में जमशेदपुर अौर जापान के किसी शहर के सिस्टर सिटी रिलेशन तय होने की बात से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >