कार्बाइड से पका रहा था दो क्विंटल आम, पकड़ाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को साकची के सब्जी अौर फल मंडी में छापामारी कर फल व्यवसायी परवेज आलम को कार्बाइड का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा. उसने अपने फल गोदाम में लगभग दो सौ किलो कच्चे आम को पकाने के लिए कार्बाइड लगा कर रखा था. वहां से सौ […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को साकची के सब्जी अौर फल मंडी में छापामारी कर फल व्यवसायी परवेज आलम को कार्बाइड का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा. उसने अपने फल गोदाम में लगभग दो सौ किलो कच्चे आम को पकाने के लिए कार्बाइड लगा कर रखा था.
वहां से सौ किलो कार्बाइड जब्त किया गया. विशेष पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा फलों के पकाने के लिए रसायन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसको लेकर दायर याचिका पर आदेश आने के बाद भी फल व्यवसायी ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >