18 महीनों से गुरुचरण सबर को नहीं मिला चावल

जिले में एक भी बंधुआ मजदूर नहीं, एकबार फिर से होगा सर्वे जिले से बाहर मजदूरी करने गये लोगों का भी होगा सर्वे बाल मजदूर से मुक्त कराये बच्चों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाने का प्रस्ताव जमशेदपुर : श्रम विभाग द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंधुआ मजदूरों की संख्या जीरो है. जिला […]

जिले में एक भी बंधुआ मजदूर नहीं, एकबार फिर से होगा सर्वे

जिले से बाहर मजदूरी करने गये लोगों का भी होगा सर्वे
बाल मजदूर से मुक्त कराये बच्चों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाने का प्रस्ताव
जमशेदपुर : श्रम विभाग द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंधुआ मजदूरों की संख्या जीरो है. जिला स्तरीय कमेटी ने इस रिपोर्ट को नकारते हुए पूरे जिले में नये सिरे से सर्वे करने का निर्देश श्रम विभाग को दिया है. बंधुआ मजदूरों के सर्वे के साथ-साथ जिले से दूसरे राज्यों में मजदूरी करने गये लोग कहां अौर किस हालत में इसका भी डोर टू डोर सर्वे करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त अमित कुमार द्वारा डीडीसी वी माहेश्वरी की अध्यक्षता में गठित दस सदस्यीय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में श्रम विभाग को एजेंसियों का आवेदन मंगा कर तय एजेंसी से सर्वे करने का निर्देश दिया गया.
कमेटी के समक्ष यह बात सामने आयी कि बाल मजदूरी से मुक्त कराये गये ऐसे बच्चे-बच्चियां जिनके परिजनों का पता नहीं चल पाता है उन्हें रख कर उनका पुनर्वास करने की व्यवस्था जिले में नहीं है. पुनर्वास केंद्र के अभाव को देखते हुए जिला में बाल मजदूरी से मुक्त कराये गये बच्चे-बच्चियों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाने का प्रस्ताव समिति ने पारित किया तथा किसी स्कूल भवन या कहीं अौर पुनर्वास केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी, प्रभा जायसवाल, अल्पना भट्टाचार्य समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >