मो शाकिर हत्याकांड में 30 से अधिक लोग हिरासत में

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर चौक के पास मो शाकिर अंसारी की हत्या और चचेरे भाई कमर इकबाल को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने छोटू बच्चा गैंग के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एसएसपी अनूप बिरथरे के मुताबिक छोटू बच्चा गैंग समेत कुल 30 […]

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर चौक के पास मो शाकिर अंसारी की हत्या और चचेरे भाई कमर इकबाल को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने छोटू बच्चा गैंग के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एसएसपी अनूप बिरथरे के मुताबिक छोटू बच्चा गैंग समेत कुल 30 से अधिक लोगों को पुलिस शहर के विभिन्न थानों रखकर पूछताछ कर रही है.
इसी कड़ी में पुलिस ने साकची एक होटल से टुइलाडुंगरी के तीन युवकों को खाना खाने के दौरान उठाकर साकची थाना में रख पूछताछ कर रही है. हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीम अलग-अलग बिंदू पर छानबीन कर रही है, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर शाकिर की हत्या का कारण क्या है. परिवार वालों द्वारा पुलिस को दिये गये बयान में किसी से दुश्मनी की बात नहीं बतायी गयी है. सीसीटीवी कैमरा की तस्वीरें देखने से पुलिस को यह पता चल रहा है कि लूटने उद्देश्य से नहीं बल्कि हत्या करने के लिए ही अपराधियों ने गोली चलायी.
गोली मारने के बाद जेल चौक से गंधक रोड की तरफ भागे थे अपराधी
पुलिस को शहर के विभिन्न जगहों से सीसीटीवी कैमरा खंगालने से पता चला है कि अपराधी मो शाकिर को गोली मारने के बाद होटल जीवा के रास्ते से आगे साकची जेल चौक की तरफ भागे. जेल चौक से पंप हाउस व गंधक रोड होते हुए फिर आगे किस तरफ भागे, इसका सुराग नहीं मिल पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >