सरायकेला के सूरज ने की थी आत्महत्या

सरायकेला/जमशेदपुर : बाल विकास शिक्षा निकेतन स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने आत्महत्या की थी. सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को सूरज ने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी. […]

सरायकेला/जमशेदपुर : बाल विकास शिक्षा निकेतन स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने आत्महत्या की थी. सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को सूरज ने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी.

ज्ञात हो कि मामले पर सरायकेला थाना में छात्र के परिजनों ने स्कूल संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. एसपी ने बताया कि मामले पर पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों की मांग पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया. इसकी रिपोर्ट 27 अप्रैल को प्राप्त हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगा कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है. उसके शरीर पर चोट का कोई गंभीर निशान नहीं मिला. प्रेस कांफ्रेंस में सरायकेला थाना प्रभारी आर बी सिंह भी उपस्थित थे.

अब लगेगी धारा 306 : एसपी ने कहा कि मामले पर प्रथम दृष्टया 302 व 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अनुसंधान में 302 व 201 को हटा कर धारा 306 के तहत कारवाई की जायेगी. संचालक और भांजे को भेजा गया जेल : एसपी ने बताया कि स्कूल में संचालक विद्याभूषण सिंह का भांजा आयुष कुमार उर्फ आंतिम बच्चों को डराता था. उसने सूरज को डांटा था जिसके कारण आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उक्त मामा-भांजे को जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि दोनों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

सूरज के पिता ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप
सरायकेला. मृत छात्र सूरज बेसरा के पिता सोनू मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उनके पुत्र सूरज बेसरा की हत्या हुई है. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वे तीन-चार दिनों के अंदर स्कूल गेट के बहार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि सरायकेला पुलिस उन्हें बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >